Saturday, August 24, 2013

प्यार

चल दोस्त...
आज प्यार बाँटते हैं

प्यार से बोलते हैं
प्यार से सुनते हैं
प्यार से देखते हैं

जो कह दे कोई बुरा-भला,
उसे गले लाककर,
उसका दर्द थोड़ा कम कर देते हैं

चल ना दोस्त..
एक दिन के लिए ही सही
प्यार बांटके देखते हैं

Thursday, August 22, 2013

क्या इसे मोहब्बत कहेंगे ?

सब शोर लगता है,
तेरी आवाज के सिवा
क्या इसे मोहब्बत कहेंगे ?

कितना चाहती हूँ
तुझसे दूर जाना !
पर कैसे खींच लेता है तू ,
बिना आवाज दिए !
क्या इसे मोहब्बत कहेंगे ?

कभी कभी गुस्सा आता है,
अच्छा ख़ासा संसार था मेरा,
तूने उजाड़ के जंगल कर दिया !
जंगल का सरसराता अकेलापन,
डराता भी है,  भाता भी है !
क्या इसे मोहब्बत कहेंगे ?

रात का अँधेरा, अब काटता नहीं है
दुःख का घना बादल, अब सताता नहीं है

कह जाती है आंखें तेरी कुछ ऐसा ,
बस दिल ही समझ पाता है !
मैं बेजुवां हो जाती हूँ !
क्या इसे मोहब्बत कहेंगे ?

Translation for my dear Husband :-)

Everything is just noise,
Except your sweet voice
Am I in love with you?

I try hard to go away
But you pull me like magnet
Without any words
Am I in love with you?


Sometimes I feel angry,
I had a small world of my ideas
You broke everything,
Left me alone in jungle
I feel scared of wildness
And same time I enjoy vastness
Am I in love with you?

The darkness of the night, no longer fear me
The cloud of sadness, no longer torture me

Whenever I look into your eyes,
They say something silent
Only my heart understands
And I become speechless
Am I in love with you?

Thursday, May 23, 2013

Mother

Mother,
My heart feels grateful to you,

You allowed me to be born.
You supported me when I was delicate.
You protected me when I was ignorant.
You punished me when I made mistakes.
You praised me when I made you proud

Mother,
My heart feels grateful to you,
You did the best, you could do.

Mother,
There was a time,
When I knew, I couldn't exist without you.
When your love and appreciation,
Was only way to live.
When without your encouragement, I couldn't imagine myself.
When you were my strength and purpose of life.

Mother,
My heart feels grateful to you,
But, I am no more a little girl  

I know,
You feel pain seeing me going away from you.

I no more ask you what should I do
I no more need your lap to cry
I no more need your protection and support.

But Mother,
My heart feels grateful to you,
And will be always.

I carry nothing from our bonding except gratefulness.
Whatever happens out of this gratefulness.
I will let it happen.

Thanks Mother for a beautiful life.

Tuesday, May 21, 2013

तैयारी


सारा दिन निकल गया
जाने किन-किन झमेलों में
रात हुई तो याद आया,
तुझे तो याद किया ही नहीं !

मिल गया था आज भी ,
बहाना एक नया,
तुझसे दूर रहने का
गुज़ार दिया एक और दिन,
तुझसे नज़रे मिलाये बिना ही !

अब , ना जाने कब अपना मिलन होगा,
जाने कब इन झमेलों और बहानों का,
सिलसिला ख़त्म होगा !

जानती हूँ,
तुम तो तैयार रहते हो हमेशा !
जाने कब मेरी तैयारी पूरी होगी ?

Thursday, April 4, 2013

जिददी मन


मन को किसी न किसी काम में,
उलझे रहने की आदत है !

ज़िन्दगी ख़त्म हो जाती है ,
पर ये काम ख़त्म नहीं होते!

अपनी ज़िन्दगी की उलझने कम हो तो,
कभी पड़ोसी की,कभी देश की,
कभी इस दुनिया की, कभी दूसरी दुनिया!
जो भी हाथ लग जाए,
उसे लेकर परेशान हो जाता है!

पर कभी भी ये जिददी मन,
स्वीकार नहीं करता !
ना कोई उलझन है !
ना कोई परेशानी है !

Mind has a habit,
To remain occupied in some work

Life gets over
But list of work never ends

If problems of own life are less,
Sometimes it takes problems of neighbor,
Sometimes problems of country,
Sometimes problems of earth,
And sometimes problems of heaven!

But never this stubborn mind,
Accepts the truth,
There are no problems !
There is nothing to achieve here!

This poetry is dedicated to my lovely never ending chattering mind:-)

Sunday, February 24, 2013

ज़िन्दगी

ये सब तो चलता रहेगा
कभी ख़ुशी की धूप होगी
कभी दुःख का अँधेरा होगा
इन दोनों के बीच में,
पानी सा इंसान बहता रहेगा !

कभी लगालेगा  कोई  प्यार  से  गले
कभी कोई  नफरत  से  झटक देगा
है नहीं  कोई दुश्मन तुम्हारा यहाँ
पर दोस्तों की गिनती भी कम है
ये दोस्ती-दुश्मनी का सिलसिला,
बनता बिगड़ता रहेगा !

कभी जीत का सेहरा होगा
कभी हार का शिकवा होगा
न जीत का जश्न लम्बा होता है
न हार का दाग गहरा रहता  है
ये कोई नई बात तो नहीं,
जीत-हार का खेल तो,
जब तक  है चलता रहेगा !

तुम चाहों या न चाहों,
इन सबसे  गुज़रना होगा

ये ज़िन्दगी न मेरी है
ये ज़िन्दगी न तेरी  है

ये तो जैसी है बस वैसी है
उसे वैसे ही स्वीकार करना होगा !


.....


अच्छा हुआ जो आपने,
ज़िन्दगी का हिसाब-किताब  समझा दिया !
न रहा कोई खाता खुला,
क्या आपने हिसाब रखना सिखा दिया!

बहुत दिन के बाद,
जब पढ़ी ज़िन्दगी की किताब,
न लगी वो मेरी कहानी ,
क्या आपने पढ़ना सिखा दिया !

भूल कर भी न भूल पाऊँ खुद को,
क्या आपने याद रखना सिखा दिया